फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में डकैती और पशु व्यापारी को लूटने की की योजना

Thu, 12 May 2016 08:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
बनखंडा नहर पुल के पास बुधवार की रात हुई मुठभेड़ में पकड़े गए तीनों बदमाशों की योजना मेरठ में डकैती डालने के अलावा खानपुर के एक पशु व्यापारी को लूटने की थी। इसका खुलासा इन बदमाशों ने पुलिस की पूछताछ के दौरान किया।
विज्ञापन


पूछताछ में यह बात सामने आई कि गिरोह के एक सदस्य राम उर्फ राजू के गांव की लड़की की शादी मेरठ में हुई है, वारदात के लिए उसी के घर में वह रेकी करा चुका है। खानपुर के पशु व्यापारी को भी वह जानता है।

पुलिस के मुताबिक गिरोह का लीडर गांव सिखैड़ा का रहने वाला पिंटू उर्फ पंकज लूट के कई मामलों में बुलंदशहर, सिंभावली और बाबूगढ़ थाने में वांछित है। गिरोह में जिला बुलंदशहर के थाना खानपुर और नरसैना के रहने वाले राम उर्फ राजू और मुनीष भी काम करते हैं।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि राम उर्फ राजू के गांव लढ़ाना की एक लड़की का ब्याह मेरठ की एक कालोनी में हुआ था। उसे दहेज में काफी सोना-चांदी और नगदी दी गई थी।

इसके बाद बाद राम उर्फ राजू ने पिंटू और मुनीष के साथ मिलकर मकान की रेकी करना शुरू कर दिया था। इस डकैती की वारदात को अंजाम देने के बाद उनकी योजना खानपुर के एक पशु व्यापारी को लूटना था। इन दो घटनाओं को अंजाम देने से पहले ही तीनों बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

एसपी अलंकृता सिंह ने बताया कि तीनों शातिर बदमाशों को दबोचने के लिए पुलिस 10-15 दिन से सिखेड़ा के पिंटू पर नजर रखे हुए थी। मेरठ में डकैती करने की रेकी के बारे में उन्होंने वहां के एसएसपी से वार्ता की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें