फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से इंकार करने पर प्रेमी के घर जाकर पी लिया थिनर

Sat, 28 Nov 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
बीए की एक छात्रा ने प्रेमी के परिजनों के शादी से इंकार करने पर प्रेमी के घर पर जाकर थिनर पी लिया। मुंह से झाग निकला देखकर प्रेमी के घर में हड़कंप मच गया। वे उसे अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


 जहां उसे आईसीयू में भर्ती किया गया। युवती के परिजन भी अस्पताल पहुंचे।  नगर के एक मोहल्ला निवासी एक छात्रा नगर के एक महाविद्यालय में बीए फाइनल ईयर की छात्रा है।

उसका मोहल्ले के ही युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। प्रेमी और प्रेमिका में एक-दूसरे से शादी करने की बात हो चुकी थी लेकिन प्रेमी के घर वाले शादी के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन


शुक्रवार को इस बात का पता लगते ही प्रेमिका प्रेमी के घर आ धमकी। उसने प्रेमी के परिजनों से दोनों की शादी करने की बात कही, लेकिन वे तैयार नहीं हुए। इससे क्षुब्ध छात्रा ने प्रेमी के घर पर रखा थिनर पी लिया।

लड़की के इस प्रकार का कदम उठाते ही प्रेमी के परिजनों में हड़कंप मच गया। वे उसे उठाकर नगर के एक अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने आईसीयू में शिफ्ट कर दिया है। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें