फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंसर के गुर्गों ने छीनी कार, हल्ला मचा लूट का

Fri, 16 Dec 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
लूट - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
अस्थि विसर्जन के लिए गढ़ गंगा जा रहे एक युवक से फाइनेंसर के गुर्गों ने एनएच-24 पर कार छीन ली। उधर, किसी ने कार लूट की सूचना पुलिस को दी। दिनदहाडे़ कार लूट की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच के बाद फाइनेंसर के गुर्गों को चेतावनी देकर कार पीड़ित को वापस दिला दी।
विज्ञापन


तिलक नगर, दिल्ली निवासी हेम प्रकाश हलवाई का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को दिल्ली में उनके जीजा श्याम सुंदर का निधन हो गया था। उनकी अस्थियां लेकर वह विसर्जन के लिए परिवार के साथ गढ़ गंगा जा रहे थे।

लालकुआं के पास एनएच-24 पर कार सवार तीन युवकों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रुकवा लिया और कार समेत उन्हें एक लाल कुआं क्षेत्र के एक फार्महाउस पर ले गए। इसी बीच किसी राहगीर ने कार लूट की सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन


कविनगर पुलिस पांच मिनट में घटनास्थल पर पहुंच गई और लोगों से पूछताछ करते हुए फार्म हाउस तक जा पहुंची। एसएचओ कविनगर हेमंत राय ने बताया कि हेम प्रकाश ने बताया कि वह अपने पिता और जीजा की बीमारी के चलते लोन की किस्त जमा नहीं कर पाए हैं।

इसके बाद पुलिस ने पीड़ित की गाड़ी वापस दिलवा दी और फाइनेंसर के गुर्गों को चेतावनी दी कि आइंदा से वह गाड़ी को कब्जे में लेने से पहले एक नोटिस जारी करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें