फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार को बंधक बनाकर डकैती

Mon, 06 Feb 2017 09:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
डकैती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना कोतवाली क्षेत्र के अच्छेजा गांव में आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने छत के रास्ते घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाया और 35 हजार की नकदी और लाखों के गहने लूट लिये। इस दौरान विरोध करने पर डकैतों ने मारपीट कर महिला को अधमरा कर दिया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं बदमाश गृहस्वामी को बंधक बनाकर अपने साथ ले गए। रास्ते में वाहनों की लाइट देख वे उसे छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट लूट में दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अच्छेजा निवासी मुकेश दिल्ली रोड स्थित फैक्ट्री में नौकरी करते हैं।

रविवार रात वह अपने दोस्त की शादी में गए थे। रात लगभग एक बजे मुकेश लौटे तो परिवार में उनकी पत्नी ममता, मां रामवती व साला धर्मेंद्र घर पर सो रहे थे। रात लगभग दो बजे दो बदमाश छत के रास्ते घर में घुसे और दरवाजा खोलकर बाहर खड़े अपने चार साथियों को अंदर ले लाए।
विज्ञापन


बदमाशों ने बरामदे में सो रहे धर्मेंद्र और मुकेश को गनप्वाइंट पर लिया तो मुकेश की मां रामवती ने विरोध किया। बदमाशों ने उसे इस कदर पीटा कि वह बेहोश हो गई। इसके बाद बदमाशों ने ममता और धर्मेंद्र के हाथ-पांव बांधकर मुंह पर टेप चिपका दिया।

बदमाशों ने ममता से कानों के कुंडल, बाली व दो अंगूठी, पाजेब उतरवा ली जबकि मुकेश के कान से भी बाली उतरवा ली। साथ ही घर में रखे संदूक से 35 हजार की नकदी और तीन फोन लूट लिए। जाते समय बदमाश मुकेश को बंधक बनाकर अपने साथ लगभग एक किलोमीटर तक ले गए,

जहां रेलवे ट्रेक के पास एक वाहन की लाइट पड़ने पर उसे छोड़कर भाग गए। मुकेश घर लौटकर शोर मचाया तो आसपास के लोगों का वारदात की जानकारी हुई। मामले की सूचना पड़ोस के लोगों द्वारा पुलिस को दी।

लगभग चार बजे मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने डकैती की धारा की बजाए लूटपाट की धारा में पड़ोसी को नामजद किया है।

पीड़ित पक्ष ने बताया कि नकाबपोश बदमाशों ने लाला के एक रिश्तेदार को पहचान लिया था। बकौल पीड़ित, लूट के दौरान बदमाश कह रहा था कि इन लोगों से झगड़े में लगे पैसे वसूलने हैं।  

पुलिस के अनुसार पीड़ित का लगभग चार माह पहले कटिया डालने को लेकर पड़ोसी लाला से विवाद हुआ था। इस मामले में पीड़ित मुकेश ने थाने में शिकायत की थी लेकिन बाद में समझौता हो गया था। 
विज्ञापन


मामला दोनों पक्षों के बीच मारपीट से जुड़ा है। फिलहाल लूट की धाराओं में मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरके सिंह, कोतवाली प्रभारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें