फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी निकाह कर किया रेप

Sun, 19 Mar 2017 10:01 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
rape - फोटो : daily mail
विज्ञापन
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी युवती ने एक मौलवी पर शादी कर रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी से की है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक युवक एक मौलवी के पास पढ़ने जाता था। इस बीच मौलवी का युवक  के घर आना जाना शुरू हो गया।
विज्ञापन


मौलवी ने युवक की बहन से शादी की बात कही। इस पर युवती व मौलवी की शादी 9 सितंबर 2016 को करा दी गई। शादी के बाद वह उसे देवबंद ले गया। वापस लौटने पर मौलवी ने फर्जी निकाह की बात कहते हुए कहा कि उसने केवल उसे धोखा दिया।

आरोप है कि मौलवी की पहले शादी हो चुकी है। युवती ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और शिकायत करने पर मुंह में कालिख पोतकर बाजार में घुमाने की धमकी दे रहा है। इससे पीड़िता का परिवार डरा हुआ है। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी से की है। एएसपी रामनयन यादव ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें