फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में निकला अजगर, मचा हड़कंप

Thu, 29 Jun 2017 09:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
अजगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव लालपुर के एक खेत में गन्ने की फसल बांधते समय बृहस्पतिवार को अजगर निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर वन विभाग की टीम को सूचना दी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बबलू व सतेंद्र अपने खेत में गन्ने की फसल बांध रहे थे। इस दौरान उन्हें खेत में अजगर दिखाई दिया, जिससे उनके होश उड़ गए और वह खेत से बाहर निकल गए।

खेत में अजगर निकलने की सूचना मिलने पर गांव के लोग अजगर को देखने के लिए एकत्रित हो गए और उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी, लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी विभाग का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीणों ने ही कड़ी मशक्कत कर अजगर को पकड़कर गांव से दूर जंगल में छोड़ दिया। प्रभागीय वन अधिकारी सीपीएस मलिक का कहना है कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें