फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या के आरोपी को सात साल की कैद

Thu, 30 Mar 2017 10:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : demo pic
विज्ञापन
दहेज हत्या के मामले में अभियुक्त पति को एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट ने बृहस्पतिवार को सात साल कैद की सजा सुनाई। पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी दिया है। पुलिस कस्टडी में अभियुक्त पति को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के सलेमपुर गांव निवासी मोहर लाल ने अपनी बेटी सुनीता की शादी 21 फरवरी 2006 को धौलाना के गांव छज्जुपुर निवासी नरेंद्र पुत्र त्रिलोकी के साथ की थी।

उनका आरोप था कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से दहेज की मांग की जाने लगी। दहेज की मांग पूरी न होने पर नरेंद्र और उसके परिजनों ने मारपीट कर सुनीता पर केरोसिन का तेल डालकर आग लगा दी।
विज्ञापन


सुनीता की अस्पताल में मौत हो गई। मृतका के पिता ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उक्त मामला एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट की अदालत में विचाराधीन था।

बृहस्पतिवार को एडीजे चंद्रपाल द्वितीय ने नरेंद्र को दोषी मानते हुए सात साल कैद की सजा दी और पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। नरेंद्र घटना के बाद से ही जेल में है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें