खिचरा गोलीकांड में घायल हुई सोनिया किन्नर के आरोपी खुलेआम घूमने पर परिजन और समर्थकों ने गुस्सा मंगलवार दोपहर पुलिस चौकी पर प्रदर्शन किया। उन्होंने नामजद आरोपियों पर धमकाने और उनसे जानमाल की सुरक्षा की मांग की।
प्लाट को लेकर तीन माह पूर्व हुए विवाद में गोली लगने से घायल खिचरा गांव की सोनिया किन्नर के आरोपी खुलेआम घूमने पर परिजन और समर्थक मंगलवार को पुलिस चौकी पर पहुंचे। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन किया।
पूर्व प्रधान राशिद अली ने बताया कि तीन माह पूर्व गांव के नौशाद पुत्र अफसर, प्यार पुत्र गुलाम, शाहिद पुत्र शमशाद अज्ञैर प्यार मोहम्मद पुत्र जमशेद गांव के ही रिफाकत अली पुत्र सादक अली के 130 वर्ग गज के प्लाट पर कब्जा करना चाहता था।
विरोध करने पर नौशाद पक्ष के लोगों ने रिफाकत के साथ मारपीट की थी। भाई के साथ मारपीट की घटना पर जब जाहिद उर्फ सोनिया किन्नर भाई को बचाने आया तो दबंगों ने गोली चला दी। जिसमें सोनिया गंभीर रूप घायल हो गया।
सोनिया के भाई रिफाकत अली ने बताया कि दोनों आरोपी नौशाद व शाहिद खुलेआम घूम रहे हैं ओर पीड़ित परिजनों पर फैसला करने का दबाव बनाने में लगे हैं।
मामले में प्यार पुत्र गुलाम मोहम्मद व प्यार मौहम्मद पुत्र जमशेद को पूर्व में जेल भेजा जा चुका है। एसओ हरशरन शर्मा ने बताया कि मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है।