फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यापारी ने किया आत्मदाह का प्रयास, एसोसिएशन दो फाड़

Thu, 29 Jun 2017 09:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
आत्मदाह का प्रयास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीते मंगलवार रात इंद्रलोक कालोनी में सराफा व्यापारी के साथ 21 लाख रुपये के सोने और ढाई लाख कैश लूट के मामले में बृहस्पतिवार सुबह से भी हंगामा बरपा। पीड़ित व्यापारी ने सीओ और इंस्पेक्टर के सामने ही खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आत्मदाह की कोशिश की।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह व्यापारी को बचा लिया, जिससे बड़ी घटना टल गई। काफी देर हंगामे के बाद पुलिस ने व्यापारियों को किसी तरह शांत कराया। दरअसल, मंगलवार को सराफा व्यापारी अंकुश गुप्ता से तीन बाइक सवार बदमाशों ने लाखों रुपये के आभूषण सहित नकदी लूट ली थी।

शोर सुनकर लोगों ने दो लुटेरों को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया था। जबकि लुटेरा सोना व कैश लेकर भागने में कामयाब हो गया था। तभी से पुलिस पर लूट का माल बरामद करने का दबाव है। व्यापारियों के बार-बार दिए जा रहे अल्टीमेटम के बावजूद पुलिस माल बरामद नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह फिर सराफा व्यापारी पक्का बाग में जुटे। सीओ शैलेंद्र सिंह राठौर और देहात निरीक्षक पंकज लवानिया भी यहां पहुंच गए। इसी बीच पुलिस की सुस्ती से खफा पीड़ित व्यापारी अंकुश ने खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर लिया।

गनीमत रही कि साथ खड़े राजीव गर्ग दतियाना सहित अन्य व्यापारियों ने अंकुश के हाथ से पेट्रोल का बोतल छीनकर उसे जैसे तैसे रोका, जिससे बड़ी घटना टल गई। इसके बाद व्यापारियों ने यहां हंगामा शुरू कर दिया।

मामले को खुलासे को लेकर सराफा एसोसिएशन की ओर से बृहस्पतिवार को बाजार बंद रखने की घोषणा की गयी थी। लेकिन सुबह बिना एसोसिएशन को जानकारी दिए पीड़ित ने आत्मदाह का प्रयास किया। इससे सराफा व्यापारी दो फाड़ हो गए, जिसके बाद बाजार की अधिकतर दुकानें खुल गयी।

इस मामले में एएसपी राममोहन सिंह ने बताया कि पुलिस फरार लुटेरों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं। कुछ ठोस सुराग मिले हैं। बहुत जल्दी माल बरामद कर लिया जाएगा।

सराफा व्यापारी से हुई लूट के मामले को लेकर सराफा व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक विजयपाल आढ़ती के साथ डीएम-एसपी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने सांसद व विधायक को जल्द मामले के खुलासे का आश्वासन दिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर भी चर्चा की गई।

लूट के मामले में बृहस्पतिवार को सांसद राजेंद्र अग्रवाल व विधायक विजयपाल आढ़ती भाजपा कार्यकर्ताओं व पीड़ित व्यापारी के साथ डीएम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान यहां एसपी हेमंत कुटियाल भी मौजूद थे। इसके बाद सभी की डीएम कार्यालय के अंदर वाले कमरे में काफी देर तक बैठक हुई।

सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि जिले में अपराध का ग्राफ बढ़ा है। पुलिस का रवैया भी आम जनता के प्रति ठीक नहीं है। एसपी व डीएम ने जल्द खुलासे का आश्वासन भी दिया है। बैठक के दौरान सीएम के दौरे को लेकर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें