फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने लिखाई अज्ञात पर एफआईआर

Thu, 28 Apr 2016 08:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अलीनगर निवासी बिरयानी विक्रेता असलम हत्याकांड में उसके भाई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बृहस्पतिवार को शव पोस्टमार्टम के बाद जब घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया था।
विज्ञापन


वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की दो टीमों को लगाया गया है। ज्ञात हो कि अलीनगर निवासी मोहम्मद असलम (35) पिछले सोमवार की रात करीब सवा आठ बजे अचानक लापता हो गया था।

काफी देर तक भी जब असलम वापस घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। असलम के भाई शाहिद ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर भी दी थी। बुधवार शाम रामपुर रोड पर स्थित एक खेत में मोहम्मद असलम का शव पड़ा मिला था।
विज्ञापन


उसकी गला घोटकर हत्या करने की बात सामने आई थी। शाहिद ने हत्या करने का मामला अज्ञात हमलावरों के खिलाफ दर्ज कराया है। एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि खुलासे के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। सर्विलांस टीम को इस केस में अहम सुराग हाथ लगे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें