फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने लखनऊ पुलिस पर जताया हत्या का शक

Sun, 20 Dec 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला, गढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस टीम के साथ लुधियाना में दबिश देने गई लखनऊ के गोमतीनगर थाने की होमगार्ड अर्चना राव की हत्या का राज रविवार को भी नहीं खुल पाया। उधर, अर्चना के भाई हरीश रावत ने लखनऊ पुलिस टीम पर हत्या करने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि सिंभावली के नयाबांस गांव के पास स्थित एक खेत के कुएं से महिला का शव शनिवार को मिला था। शव के पास ही मिले एटीएम कार्ड के आधार पर सिंभावली पुलिस ने महिला की शिनाख्त लखनऊ के गोमतीनगर थाने की होमगार्ड अर्चना रावत के रूप में थी।

हापुड़ पुलिस की सूचना पर रविवार को अर्चना का चचेरा भाई हरीश रावत सिंभावली थाने में पहुंचा। उसने एएसपी से भेंट कर बहन की हत्या के लिए सीधे तौर पर लखनऊ पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


 हरीश डॉ.ओपी सिंह को बताया कि अर्चना 15 दिसंबर को यह कहकर घर से चली थी कि वह किसी मामले में दबिश देने लुधियाना पुलिस टीम के साथ जा रही है। उसने आशंका जताई कि पुलिस वालों ने ही अर्चना की हत्या कर शव को कुएं में फेंका होगा। हरीश ने हत्या होने से पहले रेप की आशंका से भी इंकार नहीं किया है।

उधर, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। के बाद ही संभव भाई हरीश पोस्टमार्टम के बाद बहन के शव को लेकर गांव पुरवासी पुरवाई लौट गया है।


होमगार्ड अर्चना हत्याकांड की विवेचना कराई जा रही है। सीओ बाबूगढ़ के नेतृत्व में पुलिस टीम को लगाया गया है। टीम को लखनऊ भी भेजा जाएगा। - डॉ.ओपी सिंह, एएसपी, हापुड़
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें