थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत कुचेसर चौपला पर चोरों ने दिन दहाड़े एक मकान के ताले तोड़कर लाखों का माल चोरी कर लिया। पीड़ित पुलिस को तहरीर दे दी है। कुचेसर चौपला के रेलवे रोड निवासी कमल सिंह मेडिकल स्टोर संचालक है।
जानकारी के अनुसार वह शनिवार सुबह मेडिकल स्टोर पर चले गए। जबकि उनकी पत्नी मकान बंद कर बाजार चली र्गइं। तभी चोरों ने मौका पाकर मकान पर धावा बोल दिया। बाजार से लौटी पत्नी राजवती के मकान के ताले टूटे देखकर होश उड़ गए।
उन्होंने इसकी सूचना पति को दी। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने बताया कि चोर उसके यहां से पांच हजार रुपये की नगदी, सोने और चांदी के जेवर समेत लाखों रुपये का माल चोरी कर ले गए।
पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।