फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख पति ने घर में घुसकर दिव्यांग बीडीसी सदस्य को धुना

Mon, 15 May 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा नेता व ब्लाक प्रमुख पति रवि यादव ने घर में घुसकर दिव्यांग बीडीसी सदस्य को बेरहमी से धुना। अपनी ब्लाक प्रमुख पत्नी के पक्ष में वोट न देने पर जान से मारने की भी धमकी दी।
विज्ञापन


पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर सुरक्षा और कार्रवाई की गुहार लगाई। इस घटना से बीडीसी सदस्यों में जबरदस्त आक्रोश है। सपा शासन में ब्लॉक प्रमुख पद पर रवि यादव की पत्नी निशा यादव को निर्विरोध चुना गया था।

अब उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। अविश्वास प्रस्ताव पर सोमवार को शक्ति परीक्षण होना है। ऐसे में एक-एक  बीडीसी सदस्य को अपने पक्ष में करने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख निशा यादव की कुर्सी बचाने के लिए उनके पति और सपा युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि यादव ऐड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। क्षेत्र के गांव अल्लाबख्शपुर के बीडीसी सदस्य नईम ने आरोप लगाया है कि रवि यादव अपने हथियारबंद लोगों के साथ उसके घर में घुस आए।

पत्नी निशा यादव का समर्थन न करने पर उन्होंने गिरा-गिराकर पीटा और जान से मारने की धमकी दी है। दिव्यांग बीडीसी ने सपा नेता रवि यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।

सपा नेता रवि यादव का कहना है कि बेवजह आरोप लगाकर बदनाम किया जा रहा है। दूसरे खेमे के सदस्य अविश्वास के मतदान को प्रभावित करने के लिए साजिश रच रहे हैं। सीओ सतीश चंद पांडे ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें