फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता पर फायरिंग

Sun, 21 Aug 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
फाय‌र‌िंग - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बीजेपी के वरिष्ठ नेता ब्रजपाल तेवतिया पर अभी हमले को लोग भूले भी नहीं थे कि शुक्रवार रात धौलाना थाना क्षेत्र के गांव निधावली नहर के पास अपनी कार से दादरी आवास लौट रहे भाजयुमो पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रभारी उमेश राणा पर कार सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


हालांकि इस हमले में भाजपा नेता बाल-बाल बच गए। रात के समय हुए इस हमले के बाद एकत्रित हुए भाजपा नेताओं ने थाने का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया। उच्चाधिकारियों के आदेश पर मामला दर्ज हो गया है।

मूलरूप से गांव सिवाया निवासी उमेश राणा भारतीय जनता युवा मोर्चा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी हैं। वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ गौतमबुद्धनगर के दादरी में निवास रहते हैं। शनिवार को धौलाना में तिरंगा यात्रा निकाली जानी प्रस्तावित थी।
विज्ञापन


रात में उमेश राणा अपनी वैगनआर कार में सवार होकर तैयारियों के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। जब वह धौलाना थाना क्षेत्र के गांव निधावली नहर के पास पहुंचे तो पीछे से आती आई-20 कार सवार दो युवकों ने उनको हॉर्न दिया।

इस पर उमेश राणा ने अपनी कार को साइड में लगा दिया। इसी दौरान आई-20 कार सवार दोनों युवकों ने कार की खिडक़ी खोली और उमेश राणा की कार पर ताबड़तोड़ गोली चला दी।

दो गोली चलते ही उमेश राणा ने अपनी कार को पीछे लिया तो कार धान के खेत में गिर गई। इस पर बदमाश हथियार लहराते हुए हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। किसी प्रकार उमेश राणा ने अपने भाजपा साथियों को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलने पर धौलाना थाने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने वहां जमकर हंगामा किया। इस पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं लगा। भाजपा नेता पर कातिलाना  हमले की भनक लगते ही  देर रात  थाना पहुंचे भाजपा नेता वाई पी सिंह ,

निशांत सिसौदिया, प्रवेश राणा , मडंल  अध्यक्ष प्रदीप राणा , दिनेश प्रधान , अतुल गहलौत , दीक्षित राणा मनोज  गौतम,  समेत सैकडों कार्यकर्ता  जमा हो गए और थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया।

इसके बाद पुलिस ने उच्चाधिकारियों के आदेश पर पीड़ित उमेश राणा की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कराया है।

एसओ धौलाना संजीव शुक्ला का कहना है कि संभवतय कार की साइड को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। गोली चलने का मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। फिर भी विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें