फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कैश वैन में कर रहे थे शराब की तस्करी, गिरफ्तार

Sun, 19 Mar 2017 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़
विज्ञापन
cash van - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिंभावली पुलिस ने रविवार सुबह चेकिंग के दौरान एटीएम कैश वैन में तस्करी कर लाई जा रही हरियाणा मार्का की 75 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


सूचना के आधार पर सिंभावली पुलिस ने रविवार की सुबह 11 बजे थाने के सामने चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने दिल्ली की तरफ से आ रही एटीएम कैश वैन को रोककर तलाशी ली तो उसमें हरियाणा मार्का की अंग्रेजी शराब की 75 पेटियां बरामद हुईं।

पुलिस ने वैन में मौजूद दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पकडे़ गए तस्कर मुकेश निवासी गांव हसनपुर थाना पलवल हरियाणा और सोनू निवासी चितौली थाना हाफिजपुर हापुड़ हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया वह शराब हरियाणा से अमरोहा ले जा रहे थे। एसओ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि मुकेश और सोनू के खिलाफ आबकारी एक्ट व शराब तस्करी का केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें