फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर नगदी और मोबाइल लूटा

Wed, 02 Nov 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
लूट - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
मामा के घर ट्रैक्टर से आ रहे मेरठ के दो युवकों से मारपीट कर कार सवार बदमाशों ने हजारों की नगदी और मोबाइल लूट लिया। पुलिस घटना को रोडरेज से जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन

मेरठ के थाना किला परीक्षितगढ़ के गांव बढ़ला निवासी दर्शन सिंह

अपने दोस्त गुरुदेव सिंह के साथ मंगलवार को हापुड़ में ट्रैक्टर के टायर बदलवाने गया था। वापसी में घर लौटने की बजाए वह सिंभावली के गांव खैया में अपने मामा रामवीर सिंह के घर आ रहे थे।

डिबाई से शरीकपुर को जाने वाले रास्ते पर कोल्हू के पास कार सवार दो युवकों ने ओवरटेक कर ट्रैक्टर को रोक लिया। इनके रुकते ही युवक कार से नीचे उतर आए और दर्शन सिंह व उसके दोस्त को गन प्वाइंट पर ले लिया
विज्ञापन


बदमाशों ने मारपीट करते हुए उनसे सात हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। इनका दूसरा मोबाइल तोड़ दिया। बुधवार सुबह पीड़ित अपने मामा के साथ सिंभावली थाने में पहुंचे और कार सवार दो युवकों को नामजद करते हुए पांच के खिलाफ तहरीर दी है।

इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या मामला लूटपाट की बजाए रोडरेज से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। नामजद युवकों से पूछताछ के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें