फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साझीदारों समेत नौकर ने किसान की हत्या की थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर के ध्यानार्थ-
विज्ञापन


साझीदार समेत नौकर ने की थी किसान की हत्या
- मृतक की पत्नी ने थाने मे दूसरी तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। गेहूं की कटाई कराने के दौरान शराब पीते समय हुई तकरार से गुस्साए साझीदारों ने नौकरों के साथ मिलकर किसान की हत्या कराई थी। मृतक की पत्नी ने अकेले नौकर को ही आरोपी बनाने पर आपत्ति जताते हुए दूसरी तहरीर दी है।
गंगा नदी के किनारे गांव गुलालपुर के जंगल में वर्मा कृषि फार्म को जनपद बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र के गांव घंसूरपुर निवासी मोनू ने अपने साझीदार नरेंद्र, गणपत, टीटू और योगेंद्र के साथ खेतीबाड़ी के लिए ठेके पर लिया हुआ था, जिसमें बृहस्पतिवार को शराब पीने के दौरान आपस में कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद मोनू कृषि फार्म में पेड़ के नीचे पड़ी चारपाई पर सो गया था, इस दौरान मोनू की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई थी। परिजनों के पहुंचने से पहले साझीदारों ने मृतक के चचेरे भाई प्रेमपाल से तहरीर दिलाते हुए गेहूं की कटाई करने वाले योगेंद्र के खिलाफ मोनू की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी, जिस पर आपत्ति जताते हुए मृतक की पत्नी मानसी ने थाना गजरौला में दूसरी तहरीर दी है। जिसमें उल्लेख किया है कि उसके पति की योजनाबद्ध ढंग में हत्या की गई है, जिसमें अकेला मजदूर योगेंद्र ही जिम्मेदार न होकर सभी साझीदार शामिल हैं। इसलिए चचेरे देवर की तहरीर पर दर्ज की गई रिपोर्ट की बजाए असल साक्ष्यों के आधार पर सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गजरौला इंस्पेक्टर नीरज कुमार का कहना है कि मृतक के चचेरे भाई प्रेमपाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी, जिसके बाद मृतक मोनू की पत्नी मानसी ने दूसरी तहरीर दी है। इसलिए दोनें ही तहरीर के आधार पर विवेचना कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें