पूर्व पति के चार मित्रों पर
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने तलाक दे चुके पति के चार मित्रों पर बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की गयी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सोमवार को महिला ने एएसपी से शिकायत की। एएसपी ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
सोमवार को एएसपी कार्यालय पहुंची महिला ने बताया कि उसका पति से तलाक हो चुका है और वह अपने बच्चों के साथ रहती है। 19 अक्तूबर को बच्चे दशहरा मेला देखने के लिए गए हुए थे। आरोप है कि रात करीब नौ बजे उसके घर में उसके पति के परिचित चार युवक घुस आए और उसे बंधक बना लिया। इसके बाद चारों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी घर में रखे 11 हजार रुपये और सोने-चांदी के आभूषण भी लूट ले गए। इस घटना के बाद आरोपी उसके हाथ-पैर बांधकर एक कमरे में बंद कर भाग गए। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों ने उसे खोला। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची महिला को पुलिस ने टरका दिया गया। एएसपी राम मोहन सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है। कोतवाली प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के आदेश दे दिए गए हैं। ब्यूरो