फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साथ युवक ने की अभद्रता, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महिला के साथ अभद्रता पर हुआ हंगामा
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोदीनगर रोड पर एक फैक्ट्री में अपने पति के साथ काम करने जा रही महिला से युवक ने अभद्रता कर दी। महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। शोर सुनकर मौके पर जमा हुए लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। जबकि पुलिस मामला मारपीट का बता रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मोदीनगर रोड स्थित एक मोहल्ला निवासी दंपति शनिवार सुबह घर से फैक्ट्री में काम करने जा रहे थे। मोदीनगर रोड पर एक दूध की डेयरी के पास पहुंचने पर एक युवक ने महिला के साथ अभद्रता कर दी। महिला ने आरोपी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए अपने पति को इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद पति ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। दंपति का शोर सुनकर मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। वहीं पति की तहरीर पर पुलिस ने बाबूगढ़ निवासी आदर्श कुमार पर मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें