साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 10 हजार
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मीनाक्षी रोड़ स्थित मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी एक युवक के एकाउंट से साइबर ठगों ने 10 हजार रुपये उड़ा लिए। जानकारी होने पर पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी कपिल पुत्र सूरज प्रकाश का नगर के एक बैंक में खाता है। 27 दिसंबर को उसके बैंक खाते से साइबर ठगों से 10 हजार रुपये निकाल लिए।
बुधवार को जब पीड़ित रुपये निकालने बैंक पहुंचा तो उसे मामले की जानकारी मिली। बैंक मैनेजर से शिकायत करने के बाद भी समाधान न होने पर पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो