युवक से बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ पुलिस ने शनिवार की देर शाम गांव सिकंदरपुर के पास से एक युवक को बाइक, तमंचे और कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है।
एसओ बहादुरगढ़ आरके राठी ने बताया कि शनिवार की रात गश्त के दौरान पुलिस टीम को गांव सिकंदरपुर के पास बाइक पर एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस टीम ने युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के पास से एक तमंचा, दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने बाइक, तमंचा और कारतूस कब्जे में लेते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम अरविंद निवासी करीमपुर बताया है। एसओ ने बताया कि अरविंद के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि बाइक के बारे में भी जानकारी की जा रही है।