फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दंपति समेत पांच घायल, एक मेरठ रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में दंपति समेत पांच घायल, एक मेरठ रेफर
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। अलग अलग रास्तों पर हुए सड़क हादसों में दंपति समेत पांच घायल हो गए, जिनमें हालत बिगड़ने पर चिकित्सक ने एक को मेरठ रेफर कर दिया।
दिल्ली लखनऊ नेशनल हाइवे पर गढ़ क्षेत्र के गांव अठसैनी के सामने सोमवार की रात करीब दस बजे दिल्ली की तरफ से आ रही स्कॉर्पियों में गन्ने के ट्रक की साइड लग गई। इस घटना में स्कॉर्पियों क्षतिग्रस्त होने के साथ ही ड्राइविंग कर रहा नुसरत और उसकी पत्नी मुशय्यदा निवासी इज्जत नगर बरेली घायल हो गए, जो अपने दामाद को दिल्ली एयरपोर्ट पर छोड़कर वापिस लौट रहे थे। दूसरी घटना मंगलवार की सुबह गढ़ स्याना रोड पर गांव सदरपुर के जंगल में हुई, जहां दो बाइकों में आमने सामने की भिड़ंत होने पर रामवीर, उसका चचेरा भाई ऋषिपाल निवासी बुलंदशहर और दिनेश पाल निवासी औरंगाबाद घायल हो गया। राहगीरों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां हालत नाजुक होती देख चिकित्सक ने दिनेश पाल को मेरठ केे लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें