फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की भिड़ंत में पिता-पुत्र समेत 8 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सड़क हादसे में पिता-पुत्र समेत 8 घायल
- गंभीर हालत में एक को मेरठ रेफर किया
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पिता-पुत्र समेत 8 घायल हो गए, जिनमें एक को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया।
नेशनल हाइवे पर अठसैनी फ्लाई ओवर के पास बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार केंटर ने राॅंग साइड में जाकर सेंट्रो कार को टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार हसनैन, उसका बेटा मुफीद और चालक सुबहान निवासी इज्जतनगर बरेली घायल हो गए, जो दिल्ली के मयूर विहार में अपने रिश्तेदार की बेटी के शादी समारोह में शिरकत कर घर वापिस लौट रहे थे। दूसरी घटना शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे गढ़-मेरठ मार्ग पर लोदीपुर इंटर कॉलेज के सामने हुई, जहां इंडिका कार ने बाइक को साइड मार दी। जिससे बाइक पर सवार होकर गजरौला आ रहा राकेश निवासी सरधना घायल हो गया। तीसरी घटना शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे गढ़-स्याना रोड पर गांव सदरपुर के जंगल में हुई, जहां मारुति कार को लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इस घटना में कार सवार रोहित, उसका चाचा नैनपाल और चालक अनुज निवासी जहांगीराबाद घायल हो गए, जो मेरठ में रिश्तेदार के घर आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। चौथी घटना शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे गढ़-चौपला के पुराने दिल्ली रोड पर हुई, जहां ट्रक ने जलेबी विक्रेता की ठेली को टक्कर मार दी। जिसमें ठेली पर रखा सामान बुरी तरह खुदबुर्द हो गया और विक्रेता नितिन घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया, जहां हालत बिगड़ती देख चिकित्सकों ने अनुज को मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें