फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों की फर्जी शिकायत की आड़ में रंगदारी मांगी जा रही

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास कार्यों की फर्जी शिकायत की आड़ में मांगी रंगदारी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। गांव में कराए जा रहे विकास कार्यों में घपलेबाजी की फर्जी शिकायत करने की आड़ में रंगदारी मांगने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ ग्राम प्रधान एकता समिति ने डीएम से कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान एकता समिति अध्यक्ष छोटे खां ने डीएम और एसपी को पत्र भेजे हैं, जिसमें उल्लेख किया है कि सिंभावली ब्लॉक के गांव वैट में प्रधान पद पर उनकी पत्नी शमीम बेगम निर्वाचित हुई थीं। जिनके खिलाफ चुनाव लड़ने वाले नासिर मंजूर का पिता विकास कार्यों में घपलेबाजी होने की फर्जी शिकायत करने की धमकी देकर रंगदारी मांगता आ रहा है। छोटे खां का कहना है कि रंगदारी मांगने वाले के खिलाफ सिंभावली थाने में गोकशी का केस दर्ज होने के साथ ही कई अन्य संगीन मामले चल रहे हैं। ग्राम प्रधान एकता समिति अध्यक्ष ने विकास कार्यों में घपलेबाजी की फर्जी शिकायत की आड़ में रंगदारी मांगने वालों के क्रिया क्लापों की जांच जिला पंचायत राज अधिकारी समेत पुलिस स्तर से कराए जाने की गुहार लगाई है। एएसपी राम मोहन सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच कराई जाएगी, जिसमें दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें