फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाकुंभरी देवी मंदिर से 60 वर्ष पुरानी देवी मां की मूर्ति चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाकंभरी देवी मंदिर से 60 वर्ष
विज्ञापन

पुरानी देवी मां की मूर्ति चोरी

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली रोड स्थित शाकंभरी देवी मंदिर से मंगलवार सुबह करीब 10 बजे मां की 60 वर्ष पुरानी देवी मूर्ति चोरी हो गई। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे लोग दो युवकों पर चोरी का आरोप लगाते हुए कोतवाली ले गए। वहां लोगों ने इस घटना पर रोष जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह दिल्ली रोड स्थित शाकुंभरी देवी मंदिर में रहने वाला पुजारी नंदकिशोर अपने पुत्र के इलाज के लिए जाते समय किसी व्यक्ति को मंदिर की जिम्मेदारी देकर चला गया था। उसकी गैर मौजूदगी में किसी ने मंदिर से 60 वर्ष पुरानी देवी मां की मूर्ति चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुजारी जब मंदिर वापस आया तो मूर्ति यथा स्थान पर न देखकर उसने शोर मचा दिया। तभी आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों की भीड़ दो युवकों पर चोरी का आरोप लगाकर उन्हें कोतवाली ले गए और वहां हंगामा शुरू कर दिया।
कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही देवी मां की मूर्ति को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें