तमंचे के साथ बदमाश गिरफ्तार
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली पुलिस ने चेकिंग के दौरान तमंचे के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। एसओ सिंभावली नीरज कुमार ने बताया कि शनिवार की रात चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने वैट नहर पटरी के पास एक संदिग्ध को रोक कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ताहिर निवासी सलेमपुर जनपद बुलंदशहर बताया है।