एक चिंगारी से जले गरीब के सपने
हापुड़। गांव धनौरा में शुक्रवार रात शॉर्ट सर्किट से एक गरीब मजदूर के घर में आग लग गई। इसमें लाखों के सामान के साथ ही नगरकोट जात देने के लिए भैंस बेचकर रखे 96 हजार रुपये भी जलकर राख हो गए। पल भर में सपना टूटने से पीड़ित परिवार काफी दुखी है।
धनौरा निवासी महावीर मेहनत मजदूरी करता है। अपने पांच बच्चों की परवरिश करना भी उसके लिए चुनौतीपूर्ण है। महावीर को नकरकोट जात देने जाना था। इसके लिए उसने भैंस बेचकर करीब 96 हजार रुपये की नकदी घर में रखी थी। शुक्रवार रात करीब 12 बजे शॉर्ट सर्किट से अचानक उसके घर में आग लग गई। पूरा परिवार छत पर सोया हुआ था। धुआं उठने पर जैसे ही परिवार के लोग नीचे कमरे में पहुंचे तो लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। वहीं, बेड में रखे 96 हजार रुपये भी जल गए।