फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हालचाल पूछा और तमंचा दिखा उड़ा लिए 58 हजार

Tue, 23 May 2017 08:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इंडेन की गैस सर्विस के गोदाम पर तैनात कर्मचारियों से तीन हथियारबंद बदमाशों ने हालचाल पूछने के बाद तमंचा दिखाकर 58 हजार रुपये लूट लिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी के प्रयास किये, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


देहात क्षेत्र के पटना मुरादपुर बिजली घर के पास इंडेन गैस का हापुड़ गैस सर्विस के नाम से गैस गोदाम है। मंगलवार को कैशियर रघुबर दयाल, कर्मचारी विजय कुमार, राकेश कुमार, संतरपाल, हनीफ, ओमपाल गोदाम के बाहर पेड़ के नीचे बैठकर खाना खा रहे थे,

तभी बाइक सवार तीन युवक यहां पहुंचे। एक युवक बाइक लिए खड़ा रहा। जबकि दो ने कर्मचारियों के हालचाल पूछने के बाद तमंचे निकाल लिए। गोली मारने की चेतावनी देेते हुए बदमाशों ने रघुबर दयाल से सुबह से दोपहर तक की कलेक्शन का थैला छीन लिया।
विज्ञापन


इसके बाद सभी कर्मचारियों से उनके पर्स मांगे। बदमाश कर्मचारियों से कुल मिलाकर 58 हजार रुपये व तीन मोबाइल लूटकर भाग गए। हालांकि इस दौरान एक कर्मचारी विजय की जेब में रखे 35 हजार रुपये बच गए।

लूट की सूचना पर सीओ शैलेंद्र सिंह राठौर व एसओ देहात पंकज लवानिया मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने कांबिंग की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला।

गैस एजेंसी की मालकिन निर्मल कसाना ने मामले में तहरीर दी है। पुलिस तीनों कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। सीओ ने बताया कि बदमाशों के बारे में जानकारी की जा रही है। जल्दी ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें