फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने प्रेमी पर धोखा देने का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती ने प्रेमी पर धोखा देने का लगाया आरोप
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती ने प्रेमी पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। युवती ने प्रेमी से शादी करवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक युवती ने शुक्रवार को थाने में तहरीर दी है। उसका कहना है कि गांव के ही एक युवक से करीब तीन सालों से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। मगर, अब प्रेमी और उसके परिजन धोखा देकर किसी दूसरी लड़की से शादी करना चाहते हैं। युवती ने प्रेमी से ही शादी कराने की गुहार लगाते हुए उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है। युवती द्वारा थाने में तहरीर देने की जानकारी मिलते ही युवक और उसके परिजनों में हड़कंप मच गया। युवक के परिजनों कहना है कि उक्त युवती का उनके बेटे के साथ कोई संबंध नहीं है, वह उनपर जबरन शादी करने का दबाव बना रही है। इंस्पेक्टर दिनेश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से वार्ता के बाद कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें