तमंचे-कारतूस समेत एक गिरफ्तार
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान तमंचे और कारतूस समेत एक बदमाश को गिरफ्तार किया है।
बहादुरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मनु चौधरी ने बताया कि बुधवार सुबह पुलिस टीम ने गढ़-स्याना रोड गांव चितौड़ा तिराहा के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया है। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम रिजवान उर्फ काचू, गांव पलवाड़ा बताया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।