फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या के प्रयास का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए महिला की
विज्ञापन

हत्या के प्रयास का आरोप

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला संजय विहार आवास विकास कालोनी निवासी एक महिला ने दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों पर गला घोंटकर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इंसाफ की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में पीड़ित महिला मंजू ने बताया कि उसकी शादी लगभग 12 वर्ष पहले मोहल्ला संजय विहार आवास विकास वाल्मीकि बस्ती निवासी संजीव के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुरालियों ने दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि 25 मार्च को ससुरालियों ने पीड़िता से पिता के मकान को बेचकर रुपये लाने की मांग करते हुए मारपीट कर हत्या करने का प्रयास किया। किसी तरह से उक्त लोगों के चंगुल से बचकर महिला ने फोन कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए। पीड़िता ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग करने पर पुलिस ने उसे थाने से टरका दिया। पीड़िता ने प्रधानमंत्री को शिकायती पत्र लिखकर इंसाफ की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

इस मामले में कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया ने बताया कि महिला ने शनिवार को कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें