फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की भूमि से अवैध कब्जा हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान की भूमि से अवैध कब्जा हटवाया
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव जखैड़ा रहमतपुर में हुई चकबंदी के दौरान किसान गिरवर सिंह का चक काटा गया था, लेकिन गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने उसके चक पर अवैध ढंग में कब्जा जमाया हुआ था। जिससे परेशान चल रहे गिरवर सिंह का दुखड़ा सुनकर एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी ने राजस्व और चकबंदी टीम को अवैध कब्जा हटाने के आदेश दिए। मंगलवार को तहसील की राजस्व टीम अपने साथ चकबंदी कर्मी और पुलिस को लेकर गांव के जंगल में पहुंची, जहां कई घंटों तक चली पैमाइश के बाद किसान गिरवर सिंह का चक चिन्हित करते हुए चारों दिशाओं में पोल लगवाकर उसे अवैध कब्जों से मुक्त कराकर राजस्व टीम ने गिरवर सिंह के सुपुर्द कर दिया। एसीओ चकबंदी अमरनाथ सिंह और लेखपाल संजीव ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर पैमाइश करने के बाद किसान गिरवर सिंह के चक को कब्जा मुक्त कराकर उसके सुपुर्द कर दिया गया है, जबकि विपक्षियों को कड़ी चेतावनी दी गई है कि अगर भविष्य में अवैध कब्जा करने की कोई कोशिश की तो दंडात्मक कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें