फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी में छह के खिलाफ तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी में छह के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बिजली निगम की चेकिंग के दौरान बिजली चोरी करते पकड़े गए छह लोगों के खिलाफ अवर अभियंता ने तहरीर दी है।
सिंभावली बिजलीघर में तैनात अवर अभियंता सुधीर कुमार ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी है। उसका कहना है कि बिजली चोरी रोकने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को टीजी टू नेम सिंह और संविदा कर्मियों को साथ लेकर गांव रतूपुरा में छापामार अभियान चलाया गया। इस दौरान छह लोग कनेक्शन कटा होने के बावजूद कटिया डालकर बिजली जलाते पकड़े गए। अवर अभियंता ने छह आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर दिनेश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें