फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध कारोबारी किसान से हुई लूट का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
दूध कारोबारी किसान से हुई लूट का भंडाफोड़
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। दूध कारोबारी किसान से हाईवे पर दिनदहाड़े हुई लूट का भंडाफोड़ कर सिंभावली पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरों को दबोचा, जिनके कब्जे से लूटी गई रकम में 34 हजार की नकदी समेत तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

सिंभावली क्षेत्र के गांव माधापुर निवासी किसान अंकित त्यागी दूध का भी कारोबार करता है, जिसका केसीसी खाता सिंभावली के स्टेट बैंक की शाखा में है। अंकित त्यागी 14 मार्च को अपने केसीसी खाते में पैसे जमा करने को बाइक से जा रहा था इस दौरान नेशनल हाईवे पर गांव सिखैड़ा के पास पीछे से आई काली पल्सर और सफेद अपाची पर सवार होकर आए बदमाशों ने ओवरटेक कर अंकित की बाइक रोक ली थी और गोली मारने की धमकी देकर थैले में रखी दो लाख 45 हजार की रकम लूट ले गए थे। दिनदहाड़े हुई घटना की खबर मिलते ही डीएसपी संतोष मिश्रा और इंस्पेक्टर हरपाल सिंह मौके पर पहुंच गए थे, जबकि कुछ ही देर एएसपी राममोहन सिंह भी मौका एक वारदात पर आ गए थे। एसपी हेमंत कुटियाल द्वारा इंस्पेक्टर हरपाल सिंह के नेतृत्व में गठित की गई पुलिस टीम ने एक सप्ताह के भीतर ही लूट की वारदात का खुलासा करने में कामयाबी हासिल कर ली है। डीएसपी संतोष मिश्रा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर लूट करने वाले सोनू उर्फ अफजाल, पंकज उर्फ टप्पा और नितिन निवासी गांव सिखैड़ा को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से लूटी गई रकम की 34 हजार नकदी, तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो छुरे बरामद हुए हैं। इंस्पेक्टर हरपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों में पंकज और नितिन शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनके खिलाफ सिंभावली, खानपुर, निवाड़ी, गाजियाबाद, गजरौला समेत कई थानों में लूट और शस्त्र अधिनियम समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि लुटेरों को अदालत में पेश करने के बाद जूडिशियल कस्टडी में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें