फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार की रकम मांगने पर पीटा, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधार की रकम मांगने पर युवक को पीटा
विज्ञापन


हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चंद्रलोक कालोनी निवासी एक युवक को उधारी की रकम मांगने पर दबंगों ने जमकर पीटा, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला चंद्रलोक कालोनी निवासी राहुल पुत्र अजय शर्मा ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक को 22 हजार रुपये उधार दिये थे। तगादा करने पर युवक पिछले कई दिन से जल्द ही रकम देने की बात कह रहा था। बृहस्पतिवार रात भी राहुल ने उक्त युवक से अपने रुपये वापस मांगे तो पड़ोसी युवक ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उसे जमकर पीटा, जिसमें वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। शुक्रवार सुबह पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस से की है। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें