फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंटेनर ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवकों की मौत
विज्ञापन


पिलखुवा। हाइवे-9 पर स्थित जिंदल नगर चौराहे के पास एक कंटेनर ने दो बाइक सवार युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया जबकि फरार आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। मृतक आकाश (21) पुत्र सुरेश व विजेंद्र (22) पुत्र रामलाल गांव खैरपुर खैराबाद के रहने वाले थे। आकाश नोएडा में कार चलाता था। जबकि विजेंद्र नोएडा की किसी एक्सपोर्ट कंपनी में कार्य करता था। शनिवार देर रात दोनों बाइक से नोएडा से घर जा रहे थे। जैसे ही हाइवे-9 स्थित जिंदल नगर के चौराहे पर पहुंचे तो गाजियाबाद की ओर से तेज गति से आ रहे कंटेनर उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से आकाश और विजेंद्र की मौके पर मौत हो गई। कुछ देर बाद दुर्घटना को देख लोगों की भीड़ जमा हो गई और हादसे की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया। बताते हैं कि मृतक आकाश के एक भाई और तीन बहन है। आकाश घर में सबसे बड़ा था। मां पुष्पा का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं विजेंद्र के तीन भाई और पांच बहन है। मौत खबर सुनकर विजेंद्र की मां ओमवती का हाल बेहाल है। कोतवाली प्रभारी अरविंद पंवार का कहना है कि मृतक आकाश के पिता सुरेश की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जबकि पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें