फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहक्लेश के चलते वृद्ध ने ट्रेन से कटकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
वृद्ध ने ट्रेन से कटकर दी जान

गढ़मुक्तेश्वर। गृहक्लेश के कारण 70 वर्षीय वृद्ध ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव वैट निवासी महमूद (70) पिछले काफी समय से परिवार में चल रही आपसी खींचतान को लेकर परेशान था। उसने कई बार ग्रामीणों से भी परिजनों को समझाने की गुहार लगाई थी। शनिवार सुबह महमूद घर से निकलकर हशुपुर रेलवे फाटक के पास पहुंच गया जो वहां से गुजर रही ट्रेन के सामने लेट गया। ट्रेन की चपेट में आने से कटकर उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। उसके बाद मृतक के परिजनों को भी सूचना दी गई। महमूद की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर दिनेश यादव ने बताया की शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें