फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध मिट्टी खनन की पुलिस ने जांच पड़ताल की

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध मिट्टी खनन की पुलिस ने जांच पड़ताल की
विज्ञापन

जंगल में परमीशन के बिना मिट्टी खनन होने की शिकायत कई दिनों से होती आ रही हैं
फोटो 5
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। जंगल में परमीशन के बिना मिट्टी खनन होने की शिकायत पर चेती पुलिस ने जांच पड़ताल की। इस दौरान खनन कर रहे आरोपी भाग खड़े हुए।
बता दें कि सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर के जंगल में परमीशन के बिना अवैध ढंग में मिट्टी खनन होने की शिकायत कई दिनों से होती आ रही हैं, जिसमें रॉयल्टी अदा न होने से सरकारी राजस्व को खूब चूना लगने की बात भी कही जा रही है। इसी के आधार पर सोमवार को पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। एसआई सरवन गौतम ने दावा किया क्षेत्र में किसी भी तौर पर मिटटी का अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि परमीशन के बिना मिट्टी खनन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ ही उनके वाहन भी सीज किए जाएंगे, जबकि जांच की रिपोर्ट भी जिला मुख्यालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें