फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो बाइक चोर किए गिरफ्तार, तीन फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
दोे बदमाश गिरफ्तार, तीन फरार
विज्ञापन


सिंभावली पुलिस ने फुलडहरा नहर पुलिया से चेकिंग के दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनके तीन साथी फरार हो गए।

पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 11 बाइक बरामद की हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बातचीत में एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि शुक्रवार रात सिंभावली थानाध्यक्ष दीक्षित त्यागी फुलडहरा नहर पुलिया पर वाहन चेकिंग कर रहे थे।

तभी उन्हें दो युवक पैदल घूमते हुए दिखाई दिए। जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपने नाम दानिश निवासी मवाना रोड पानी की टंकी के पास नई बस्ती किठौर व अजय निवासी श्यामपुर रोड किठौर बताया।

पुलिस ने उनकी निशानदेही पर एक जंगल से 11 बाइक बरामद की। जबकि उनके तीन साथी फरार हो गए। जिनमें शुएब निवासी नहरबखा मुनसफपुरा किठौर, अजीम व अनवर निवासी किठौर बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि पकड़े गए चोरों का सरगना फरार शुएब है। ये चोर नोएडा, गाजियाबाद व मेरठ सहित कई जिलों से बाइक चोरी करते थे। बरामद बाइक को मिनी ट्रक में भरकर बिजनौर के लिए ले जाया जाता।

पुलिस उनके फरार साथियों की तलाश में जुटी है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका आपराधिक इतिहास तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें