फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी ने किया घटना स्थल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुस्साए लोगों ने आईजी को घेरा, देहात पुलिस को दौड़ाया
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला फूलगढ़ी में डेयरी संचालक की नाबालिग पुत्री की हत्या और रेप के मामले में बृहस्पतिवार सुबह आईजी और एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों का मोहल्ले के लोगों ने घेराव किया। उन्होंने दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। इससे पहले पहुंची देहात पुलिस को मोहल्ले के लोगों ने दौड़ा लिया। आईजी ने मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए।
बृहस्पतिवार सुबह आईजी रामकुमार और एसपी संकल्प शर्मा पुलिस बल के साथ फूलगढ़ी पहुंचे। आईजी ने परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेनी शुरू की तो घर के बाहर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इससे पहले एकत्र हुए लोगों ने देहात पुलिस को भी दौड़ा लिया। लोगों का कहना था कि पुलिस ने फरार सोनू खटीक के घर पर दबिश नहीं दी है। जिसके चलते वह भाग निकला। इनका कहना था कि आरोपियों को फांसी से कम की सजा नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आईजी बाबूगढ़ थाने पहुंचे और वहां हवालात में बंद नौकर अंकुर से गहनता से पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने फरार आरोपी का सुराग लगाने का प्रयास किया। इसके बाद आईजी अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से घायल बच्चे के बारे में जानकारी की। फिलहाल मृतक के भाई की हालत खतरे से बाहर है। आईजी रामकुमार ने बताया कि फरार आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें