पिता को मौत की नींद सुलाने वाला बेटा भेजा जेल
गढ़मुक्तेश्वर। जमीन बेचने की भनक लगने पर अपने पिता को सोने के दौरान कनपटी पर गोली मारकर मौत की नींद सुलाने वाला कातिल बेटा जेल भेजा गया है।
गढ़ क्षेत्र के गांव झड़ीना में चार अगस्त देर रात अपने किसान पिता देवदत्त त्यागी 60 साल की कनपटी पर गोली मारकर हत्या करने वाले जोगेंद्र को पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश किया। यहां से सिविल जज जूनियर डिवीजन अमर प्रताप चौधरी ने उसे ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेज दिया। पुलिस की कस्टडी में जेल जाने के दौरान हत्यारोपी जोगेंद्र के चेहरे पर कोई अफसोस नहीं दिखाई दिया। उसका कहना है कि भले ही वह जेल में कितने भी दिन रहे लेकिन पुश्तैनी जमीन तो अब बिकने से बच गई है, जिससे परिवार की गुजर बसर आसानी से होती रहेगी।