रसूलपुर में गृह क्लेश के चलते
एक युवक ने लगाई फांसी
हापुड़। बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव रसूलपुर में रविवार दोपहर एक युवक ने गृह क्लेश के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार गांव रसूलपुर निवासी परमजीत चौधरी (30) पुत्र राजपाल का किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो गया था। इसके कारण वह पिछले कुछ दिनों से तनाव में चल रहा था। रविवार की दोपहर परिवार के सभी लोग खेतों पर काम करने गए थे। इस दौरान उसने रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
मृतक शादीशुदा था और एक बच्चे का पिता था। थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। बांकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।