फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को बंधक बनाकर किया गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से दुष्कर्म मामले में दो पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेरठ रोड पर एक महिला के दो रिश्तेदारों ने उसे बंधक बना लिया। दोनों ने एक कब्रिस्तान में ले जाकर तमंचे की नोंक पर बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब कोर्ट के आदेश पर पीड़िता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।
बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि कुछ वर्ष पहले उसकी शादी सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद आपसी मनमुटाव के चलते वह मायके में रह रही थी।
विज्ञापन

20 मई को उसके पति का एक रिश्तेदार अपने एक साथी के साथ उसके मायके पहुंचा। दोनों ने आपसी समझौते की बात करते हुए महिला को उसके ससुराल वापस ले जाने की बात कही। बिगड़ी बात बनती देख परिजन उसे ससुराल भेजने के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन

आरोप है कि दोनों व्यक्ति उसे बाइक पर बिठाकर हापुड़ के मेरठ रोड स्थित फर्नीचर की दुकान में ले आए। आरोपियों ने उसके क नपटी पर तमंचा सटाकर उसे बंधक बना लिया। इसके बाद दोनों उसे जबरन पास के ही एक कब्रिस्तान में ले गए। जहां दोनों ने पीड़िता के साथ बारी बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद दोनों आरोपी पीड़िता को बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों रिफाकत अली निवासी आसिफाबाद लोटी जिला मेरठ और वसीम निवासी गांव सैना थाना सिंभावली हापुड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें