फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। पत्नी और ससुर से मारपीट के आरोपी युवक को सिंभावली पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
जनपद बुलंदशहर के बीटा गांव निवासी गुलिस्ता ने करीब एक माह पहले सिंभावली थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसने बताया कि उसकी शादी क्षेत्र के गांव वैट निवासी खालिद के साथ करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न और मारपीट शुरू कर दी। जिसके चलते एक माह पहले वह अपने पिता के घर बीटा चली गई। लेकिन आरोपी खालिद अपने पिता समेत छह अन्य लोगों को लेकर उसके मायके पहुंच गया। जिन्होंने गाली-गलौज की और विरोध करने पर उसके और उसके पिता के साथ बेरहमी से मारपीट की। एसओ ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। सोमवार की रात मुखबिर की सूचना पर आरोपी खालिद को वैट से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके फरार साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें