फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तथाकथित पत्रकारों के साथ हुई घटना में नया मोड़ आया

विज्ञापन
विज्ञापन
तथाकथित पत्रकारों पर दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। तथाकथित पत्रकारों के साथ हुई घटना में दूसरे दिन नया मोड़ आया। दूसरे पक्ष ने जंगल से लौट रहीं बुआ भतीजी से छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर गले में रस्सी का फंदा डालकर जान से मारने की कोशिश करने का मुकदमा दर्ज कराया।
गढ़ के मोहल्ला उपाध्याय नगर निवासी डीपी प्रजापति ने शुक्रवार को गढ़ कोतवाली में हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें उल्लेख किया गया है कि खादर क्षेत्र के एक गांव में कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना पर वह बृहस्पतिवार की रात को अपने साथी पत्रकार सतेंद्र प्रताप सिंह के साथ कवरेज करने गया था। जहां लाठी डंडे, बलकटी और तमंचों से लैस कई लोगों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया था। जिससे बचकर वे पास में ही बने गढ़ निवासी बालकिशन के नलकूप पर पहुंच गए थे। लेकिन पीछा करते हुए हमलावर भी वहां आ गए थे, जिन्होंने नलकूप मालिक के साथ भी बेरहमी से मारपीट कर दी थी। इस मामले में शनिवार को उस समय नया मोड़ आ गया, जब आरोपी बनाए गए युवक ने भी कोतवाली में केस दर्ज करा दिया है। जिसका कहना है कि बृहस्पतिवार की रात को उसकी बेटी और भतीजी जंगल से चारा लेकर लौट रही थीं तो रास्ते में शराब पीकर नलकूप पर हुड़दंग मचा रहे तीन लोगों ने बुग्गी को रोक लिया और बेटी समेत भतीजी के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर तीनों आरोपी गले में रस्सी का फंदा डालकर उनकी हत्या की कोशिश करने लगे, लेकिन शोर होने पर जंगल से लौट रहे कई किसान मौके पर पहुंच गए। जिन्हें देख आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर हरेराम सिंह यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर हत्या की कोशिश और छेड़खानी का केस दर्ज कर दोनों मामलों की जांच पड़ताल कराई जा रही है, जिनमें दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें