फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 पेटी अवैध शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
30 पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

हापुड़। वाहन चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने बुलंदशहर रोड से कार में रखी 30 पेटी शराब की बरामद की। पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान ने बताया कि बृहस्पतिवार रात जदीद चौकी प्रभारी टीम के साथ बुलंदशहर रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि एक तस्कर कार में अवैध शराब लेकर आ रहा है। इस सूचना पर आबकारी विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस व आबकारी की टीम ने बुलंदशहर रोड स्थित सामिया गार्डन के पास चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने एक कार को रुकने का इशारा किया। लेकिन चालक ने रफ्तार बढ़ाकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। कार की तलाशी लेने पर हरियाणा मार्का की तीस पेटी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजकुमार पुत्र गिरीराम निवासी सोनीपत हरियाणा बताया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गयी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें