मजदूर मांगने पर प्रधान पति पर मारपीट का आरोप
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के गांव लिसड़ी निवासी अरुण ने डीएम को शिकायती पत्र भेजा है। जिसका कहना है कि वह वॉल पेंटिंग का काम करता है। सिंभावली की ग्राम प्रधान और सचिव ने करीब आठ माह पहले कॉलेज समेत गांव की दीवारों और खंभों पर पेंट समेत लिखाई का काम दिया था। जिसका मेहनताना करीब डेढ़ लाख रुपया बकाया है। पीड़ित का कहना है कि काम पूरा होने के बाद भी ग्राम प्रधान और सचिव ने उसकी मजदूरी का पैसा अभी तक नहीं दिया है। रविवार को वह मजदूरी का पैसा मांगने के लिए ग्राम प्रधान के घर गया था। पैसे मांगने पर ग्राम प्रधान के पति ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी, जिसका विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट कर उसे घायल भी कर दिया। एसओ नीरज कुमार का कहना है कि इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।