सड़क किनारे खड़ा कैंटर चोरी
गढ़मुक्तेश्वर। पुरानी दिल्ली रोड से बुधवार की रात सड़क किनारे खड़ा कैंटर चोरी हो गया। कैंटर मालिक ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जनपद मेरठ के कस्बा किठौर निवासी इमरान ट्रांसपोर्ट का काम करता है। जिसने गढ़ थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसके एक कैंटर पर गांव बदरखा निवासी वसीम और गढ़ निवासी शिवम चालक हैं। 15 अगस्त की देर रात चालक ने गढ़ की पुरानी दिल्ली रोड पर एक ट्रांसपोर्ट के बाहर सड़क किनारे कैंटर खड़ा किया था। रात में चोरों ने कैंटर चोरी कर लिया। बृहस्पतिवार की सुबह चालक वसीम ट्रांसपोर्ट पर पहुंचा तो, कैंटर गायब मिला। इंस्पेक्टर एनके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।