मां की डांट र्से किशोरी ने खाया जहर
गढ़मुक्तेश्वर। मां की डांट से गुस्साई किशोरी ने जहर खा लिया, हालत बिगड़ने पर परिजन उसे नर्सिंग होम में ले गए। जहां किशोरी का उपचार चल रहा है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव की महिला ने घरेलू कामकाज में ढिलाई बरतने पर अपनी नाबालिग बेटी को डांट दिया था, जिससे वह इस कदर नाराज हो गई कि खुदकुशी करने की नियत से घर में रखी चूहे मारने वाली दवा खा ली। कुछ ही देर में उल्टी लगने पर किशोरी की हालत बिगड़ने लगी, जिससे असलियत का पता लगते ही परिजनों के होश उड़ गए। जो उसे आनन-फानन में स्थानीय नर्सिंग होम को ले आए, जहां इलाज के दौरान उसकी हालत में काफी सुधार बताया जा रहा है। एसआई दलसिंह का कहना है कि इस संबंध में थाने पर कोई भी सूचना नहीं आई है।