खाते से निकाले शातिरों ने एक लाख रुपये
-पीड़ित छात्रा ने की पुलिस से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। मोहल्ला पन्नापुरी निवासी एक छात्रा के खाते से शातिरों ने एक लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित छात्रा ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
जानकारी के अनुसार पन्नापुरी निवासी छात्रा प्रिया का एसबीआई में खाता है। छात्रा का कहना है कि उसके नंबर पर किसी ठग ने स्वयं को बैंक अधिकारी बताते हुए काल कर एटीएम का पिन पूछ लिया। उसके बाद उसके खाते से रुपये निकाल लिए। उसे बैंक पहुंचने पर मामले की जानकारी हुई। उसके खाते से एक लाख रुपये निकाले जा चुके थे। इस पर उसने मामले की शिकायत बैंक व पुलिस अधिकारियों से की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सीओ पवन कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर शातिरों को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।